अरगोड़ा की दुखद घटना पर जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या के प्रयास पर संवेदना व्यक्त करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

अरगोड़ा की दुखद घटना पर जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना पर जदयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच व मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रणाली को मजबूत करने की मांग की।

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की अत्यंत दुखद घटना पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्री धर्मेंद्र तिवारी ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। इस हृदयविदारक घटना में एक युवक की मृत्यु तथा परिवार की अन्य दो महिलाओं की गंभीर स्थिति समाज को मर्माहत करने वाली है।

तिवारी ने अपने बयान में कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि सामाजिक एवं मानसिक दबावों की गंभीर तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने दिवंगत युवक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा अस्पताल में भर्ती दोनों सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने राज्य प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच कर वास्तविक कारणों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, पारिवारिक सहायता प्रणाली तथा आर्थिक परामर्श तंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। पढ़े लिखे शिक्षित समाज का क्या मतलब पढ़े लिखे शिक्षित युवाओं को थोड़ा आध्यात्मिक शरण मेडिटेशन धर्म और अध्यात्म को समझना होगा तभी हमारा समाज हष्ट पुष्ट होगा।

झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड समाज के सभी वर्गों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या संकट की स्थिति में संवाद, परामर्श और सहयोग का रास्ता अपनाएं। जीवन अनमोल है और हर समस्या का समाधान संभव है।

यह भी पढ़ें वार्ड संख्या 22 से चुनावी मैदान में उतरे सुरेंद्र यादव, नगर विकास को बताया पहली प्राथमिकता

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन