Hazaribag News: नवमनोनित सांसद प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित, सांसद विवाह महोत्सव को लेकर बनी रणनीति

बरही सार्वजनिक पुस्तकालय में हुई बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

Hazaribag News: नवमनोनित सांसद प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित, सांसद विवाह महोत्सव को लेकर बनी रणनीति

बरही विधानसभा क्षेत्र में नवमनोनित सांसद प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी सांसद विवाह महोत्सव और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

बरही : विधानसभा क्षेत्र के नवमनोनित सांसद प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक बरही सार्वजनिक पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने की, जबकि संचालन बरही विधानसभा सह-प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हज़ारीबाग सांसद प्रतिनिधि अजय साहू मौजूद थे। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अजय साहू ने आगामी 08 फरवरी को रामगढ़ में आयोजित होने वाले सांसद विवाह महोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी मनोनीत प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि इस आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। इसके अलावा बैठक में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाने और त्वरित समाधान के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक के दौरान नवमनोनित प्रतिनिधियों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए हजारीबाग सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

मौके पर बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, बरही विधानसभा सह-प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, मणिलाल यादव, रामस्वरूप पासवान, पदमा प्रखंड प्रतिनिधि अजय मेहता, बरही पूर्वी मंडल प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, बरही पश्चिमी मंडल प्रतिनिधि भगवान केशरी, चौपारण पूर्वी मंडल प्रतिनिधि सहदेव यादव, चौपारण मध्य मंडल प्रतिनिधि रितेश कुमार बर्णवाल, चौपारण पश्चिमी मंडल प्रतिनिधि आशीष सिंह, चंदवारा मंडल प्रतिनिधि सुखदेव साव एवं बरही विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि रितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को
Hazaribagh News: विधानसभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाया टेंडर अनियमितता का मुद्दा
Sahebganj News: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक
Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम
Sahebganj News: गर्मी के मौसम में पटरियों के रख-रखाव पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत
Dumka News: जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान, जल अर्पण दिवस का आयोजन
Dumka News: समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित