Palamu News : 8.6 किलो गांजा बरामद, तीन महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, तीन घरों से गांजा और तौल मशीन बरामद

Palamu News : 8.6 किलो गांजा बरामद, तीन महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 8.6 किलो गांजा बरामद किया और तीन महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पलामू : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार को मधुशाला रोड जपला से 8.6 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्तों में उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, अनिता देवी, दुर्गा देवी और सबिता देवी शामिल हैं। सभी मधुशाला रोड जपला के निवासी हैं।

सोमवार की देर रात थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुशाला रोड जपला स्थित कुछ लोग अपने घरों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखकर उसकी अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू को अवगत कराया गया। हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और कार्रवाई की गयी।

एसडीपीओ मो याकूब ने मंगलवार को बताया कि छापेमारी दल ने मधुशाला रोड जपला स्थित उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, दुर्गा देवी और सबिता देवी के घरों की घेराबंदी कर बारी-बारी से विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों घरों से संयुक्त रूप से 8.6 किलोग्राम गांजा, तांबे का एक छोटा तराजू, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और गांजा को पुड़िया बनाकर बेचने के लिए रखा गया करीब 2 किलोग्राम प्लास्टिक पैकेट बरामद किया गया।


Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन