Palamu News : नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सपना देवी ने दिखाया दमदार जनसमर्थन

‘साइकिल पंप’ चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील

Palamu News : नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सपना देवी ने दिखाया दमदार जनसमर्थन

नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन वार्ड संख्या 20 की प्रत्याशी सपना देवी ने भव्य जनसंपर्क रैली निकालकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और ‘साइकिल पंप’ चुनाव चिह्न पर मतदान करने की अपील की।

पलामू : नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में वार्ड संख्या 20 की प्रत्याशी सपना देवी ने प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन भव्य जनसंपर्क रैली निकालकर अपनी सक्रियता और जनसमर्थन का प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और पुरुष शामिल हुए। पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल रहा तथा समर्थकों ने नारे लगाकर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।

रैली वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान सपना देवी ने घर-घर जाकर अभिभावकों एवं मतदाताओं से मुलाकात की और आगामी मतदान में अपने चुनाव चिह्न “साइकिल पंप” छाप पर मोहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके पति विनय कुमार सिंह (गुड्डन) भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे तथा मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे थे। सपना देवी ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास प्राप्त होने पर वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

रैली में मुख्य रूप से लक्ष्मण राम, बिंदुल राम, मुरली राम, अरुण कुमार, सुशील कुमार, रंभा देवी, प्रभा देवी, विमल कुंवर, बेबी देवी, सीमा देवी सहित 100 से अधिक महिला-पुरुष एवं समर्थक उपस्थित थे। प्रचार के अंतिम दिन की इस सक्रियता से वार्ड की राजनीतिक गतिविधियों में नई चर्चा शुरू हो गई है और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Read More.. जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement