झुमरीतिलैया में शिवम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, अपराधियों ने की सेंधमारी

दुकान में नहीं था कोई सीसीटीवी कैमरा

झुमरीतिलैया में शिवम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, अपराधियों ने की सेंधमारी

झुमरीतिलैया के झंडा चौक स्थित शिवम ज्वेलर्स में अपराधियों ने सेंधमारी कर लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। दुकान मालिक बाहर गए हुए थे। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक स्थित शिवम ज्वेलर्स नामक जेवर की दुकान से अपराधियों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। जेवर दुकान के मालिक अशोक भदानी ने बताया कि वह बीते मंगलवार से ही दुकान बंद कर जमशेदपुर में रह रही अपनी बेटी के पास नाती के छठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। शनिवार को जब वह झुमरीतिलैया आए और दुकान खोलने गए तो दुकान खोलते ही उन्होंने देखा की दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

वहीं दुकान के पश्चिमी दिशा के दीवार में सेंधमारी की हुई थी। इसके बाद उन्होंने जब जांच की तो पाया कि दुकान में रखे सारे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि दुकान में करीब 50 लाख रुपये के जेवरात थे, जो गायब हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उनके दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अशोक भदानी की दुकान के ठीक बगल में एक कबाड़ीनुमा दुकान है जो बरसों से बंद पड़ा है और उसी दुकान में प्रवेश कर चोर उनके दुकान की दीवार में सेंधमारी कर उनके दुकान में प्रवेश कर गए। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है की चोरी किस दिन हुई है।

दुकान पिछले चार-पांच दिनों से बंद थी तो यह बताना स्पष्ट नहीं होगा कि चोरी की घटना किस दिन घटित हुई है। जिस जगह दुकान स्थित है उसके ठीक बगल में झंडा चौक है, जहां 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है। इसके बाद भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश है।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ? Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
राजनीति में नई मिसाल बनें निशांत, क्या कोई नेता पुत्र सीख लेगा ?
'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
Advertisement