लोहरदगा में मतदान जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली

लोहरदगा में नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर अभियान

लोहरदगा में मतदान जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली

लोहरदगा में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली निकाली गई। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर लोगों से 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

लोहरदगा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है जिसके तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु आज बाईक रैली के माध्यम जागरूक किया गया। उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा बाईक रैली को हरी झंडी दिखायी गयी।

इस अवसर पर उन्होंने 23 फरवरी को मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सपरिवार अपने बूथ पर पहंुचे और वोट करें।
आज की बाईक रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुई जो कचहरी मोड़, ब्लॉक मोड़, पावरगंज, मैना बगीचा होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में संपन्न हुई।

आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर
जेएससीए अंडर-23 टूर्नामेंट में दुमका की शानदार जीत, जामताड़ा को 159 रनों से हराया
अजित पावर प्लेन क्रैश: रोहित पवार ने TDP-VSR लिंक से राम मोहन नायडू का इस्तीफा मांगा
झुमरीतिलैया में शिवम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, अपराधियों ने की सेंधमारी
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की दोहरी धमकी: US नंबर से 10 करोड़ की फिरौती, वॉयस नोट में साफ चेतावनी
लोहरदगा में मतदान जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली
इजरायल देगा भारत को ‘Golden Horizon’ ALBM: Su-30MKI से 2000 KM दूर तक हाइपरसोनिक हमला संभव
Giridih News : वार्ड 10 में युवा उम्मीदवार तबरेज हसन का जनसंपर्क अभियान तेज
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई एकड़ फसल नष्ट
शहीद मनु अखौरी के 43वें जन्मदिन पर पलामू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Palamu News : नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सपना देवी ने दिखाया दमदार जनसमर्थन