हजारीबाग में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, डिस्पैच सेंटर का डीसी ने लिया जायजा

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए गए निर्देश

हजारीबाग में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, डिस्पैच सेंटर का डीसी ने लिया जायजा

नगर निकाय (आम) चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संत कोलंबस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और सामग्री वितरण की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हजारीबाग : नगर निकाय (आम) चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज संत कोलंबस कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की तैनाती, सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

उपायुक्त सिंह ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल
“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल
कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी
कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल
Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया
Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में विकास पुरुष गोपाल मुरारका को मिल रहा भारी समर्थन
वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण