कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप

भीड़ ने बच्चा चोर बताकर की मारपीट

कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत पपलो पंचायत के नावाडीह (बेको) गांव में बच्चा चोर की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया।

कोडरमा : बच्चा चोर की अफवाह में युवक की पिटायी कर दी।कोडरमा ।। कोडरमा जिले में बच्चा चोर होने की अफवाह के चलते एक अज्ञात युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मामला कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर पर स्थित मरकच्चो प्रखंड स्थित पपलो पंचायत के नावाडीह (बेको) गांव का है। जहां एक अनजान युवक गांव में घूमता नजर आया। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे रोककर पूछताछ शुरू की गई।

युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था, जिससे लोगों का शक गहरा गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चली। घटना के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने युवक का वीडियो बनाकर उसे ‘बच्चा चोर’ बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर मारपीट के निशान थे। उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। पूछताछ में वह अपना सही पता या पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता सका।

राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसी के कारण कई जगहों पर निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें। स्वयं कानून हाथ में न लें। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सतर्कता बरतें और प्रशासन को सहयोग करें।

यह भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, नगर हुआ शिवमय

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल
“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल
कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी
कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल
Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया
Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में विकास पुरुष गोपाल मुरारका को मिल रहा भारी समर्थन
वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण