Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता

प्राचार्य और निर्देशिका ने जताया गर्व

Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.87 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोडरमा : झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल  ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। पार्थ ने इस परीक्षा में 99.87 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर इस सफलता को हासिल किया है। पार्थ को भौतिकी में 98.56, रसायन शास्त्र में 99.98 एवं गणित में 99.75 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है। झुमरी तिलैया के रहने वाले राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अनिता अग्रवाल के पुत्र पार्थ अग्रवाल अभी बारहवीं को परीक्षा में शामिल हो रहे है।

पार्थ के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि पार्थ की सफलता से विद्यालय का नाम रौशन हुआ है। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि पार्थ एवं विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं लगन से ये सफलता हासिल हुई है। पार्थ के इस शानदार सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार ने पार्थ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
द्वारका रील हादसा: नाबालिग ड्राइवर की SUV ने युवक को कुचला, पोस्टमॉर्टम में ‘स्पॉट डेथ’ का खुलासा
एनाकोंडा का खौफ! विदेशी महिला ने पकड़ा 17 फीट का विशाल सांप, वीडियो वायरल
Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता
जेफ्री एपस्टीन केस में भारतीय पीड़िता का नाम सामने, अमेरिकी फाइलों ने खोला नया राज
बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Palamu News : नवाजयपुर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, मोबाइल फोन बरामद
ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
Ranchi News : वार्ड पांच में नया चेहरा लाने के मूड में जनता
आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी