Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
पुंदाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू गंजू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
रांची : के पुंदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू गंजू के रूप में हुई है, जो पुंदाग इलाके में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बबलू गंजू देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
