सिमडेगा में आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, सम्पूर्णता अभियान 2.0 पर जोर

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण व बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा

सिमडेगा में आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, सम्पूर्णता अभियान 2.0 पर जोर

नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत सिमडेगा में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सिमडेगा : नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत विभिन्न विषयगत क्षेत्रों—स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं सहायक क्षेत्र, शिक्षा, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास—से संबंधित संकेतकों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, सिमडेगा द्वारा की गई, जबकि अपर समाहर्ता, सिमडेगा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ABF प्रशांत तिवारी द्वारा पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं सहायक क्षेत्र, शिक्षा, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास से संबंधित ADP एवं ABP संकेतकों की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियों एवं लंबित बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के साथ विषयवार गहन समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नीति आयोग की प्रमुख पहल “सम्पूर्णता अभियान 2.0” के प्रस्तावित शुभारंभ (दिनांक 06 फरवरी 2026) पर विशेष चर्चा की गई। यह अभियान जमीनी स्तर पर समग्र, समावेशी एवं परिणामोन्मुख विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के 05 संकेतकों तथा आकांक्षी प्रखंड बांसजोर के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के 06 संकेतकों को दिनांक 14 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि जिले के छह विद्यालयों में शेष कार्यात्मक शौचालयों के निर्माण/सक्रियकरण का कार्य माह के अंत तक पूर्ण कराया जाए।

इसके लिए DMFT अथवा अन्य उपलब्ध वित्तीय स्रोतों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक संकेतकों की समीक्षा के दौरान टीएचआर (Take Home Ration) वितरण से संबंधित डेटा की रिपोर्टिंग आवृत्ति बढ़ाने, पोषण ट्रैकर ऐप में समयबद्ध, शुद्ध एवं पारदर्शी डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण अथवा फर्जी प्रविष्टि पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संतोष गंगवार और हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी पात्र बच्चा पूरक पोषण सेवाओं से वंचित न रहे तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु संबंधित संस्थानों में 100 प्रतिशत बेड ऑक्युपेंसी सुनिश्चित की जाए।उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने, सभी विषयगत संकेतकों में अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने तथा सम्पूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु स्पष्ट, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा के साक्षात रूप थे : निसार खान

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी (DSWO), प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज़ के उन्मूलन के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता का प्रतीक है विश्व एनटीडी दिवस

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान