Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

छेड़खानी, डकैती व अतिक्रमण के मामलों पर सुनवाई

Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कोडरमा में आयोजित जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उन्होंने समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कोडरमा : उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दरबार में छेड़खानी, डकैती, घर पर अतिक्रमण कर तहस नहस करने, जमीन पर कब्जा करने, पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान खरीदी, जमीन पर कब्जा करने, पीएम ऋण योजना का लाभ देने समेत अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
द्वारका रील हादसा: नाबालिग ड्राइवर की SUV ने युवक को कुचला, पोस्टमॉर्टम में ‘स्पॉट डेथ’ का खुलासा
एनाकोंडा का खौफ! विदेशी महिला ने पकड़ा 17 फीट का विशाल सांप, वीडियो वायरल
Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता
जेफ्री एपस्टीन केस में भारतीय पीड़िता का नाम सामने, अमेरिकी फाइलों ने खोला नया राज
बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Palamu News : नवाजयपुर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, मोबाइल फोन बरामद
ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
Ranchi News : वार्ड पांच में नया चेहरा लाने के मूड में जनता
आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी