ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक

ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
फोटो

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम ‘सेहत का सफर 4.0’ के तहत ट्रक ड्राइवरों, ट्रांसपोर्टरों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत देशभर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब पर स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर लगाए जाएंगे।

दुमका: कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबीएल/कोटक) ने अपने प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम ‘सेहत का सफर 4.0’ के चौथे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की है। यह पहल खास तौर पर देश के ट्रक ड्राइवरों, ट्रांसपोर्टरों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराती है।

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रेसिडेंट, लॉजिस्टिक्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, अमित मोहन ने कहा कि देश का लॉजिस्टिक्स क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसकी मजबूती उन लोगों पर निर्भर करती है जो इसे आगे बढ़ाते हैं। ‘सेहत का सफर 4.0’ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं सीधे ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि ड्राइवर और उनके परिवार समय पर जांच और उपचार का लाभ ले सकें। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि एक सशक्त और स्वस्थ कार्यबल भी तैयार होगा, जो देश की सतत आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यही वे लोग हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखते हैं, लेकिन अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच सीमित रह जाती है। वर्ष 2022 में शुरू हुई यह पहल हर साल विस्तार पाती गई है। अब तक इसके तीन संस्करणों में 75 से अधिक शहरों में 120 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 13,500 ड्राइवर लाभान्वित हुए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 दिसंबर 2025 से हो चुकी है और यह 31 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान देश के प्रमुख परिवहन मार्गों पर 45 से अधिक स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष बैंक का लक्ष्य करीब 4,500 ट्रक ड्राइवरों और उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिल सके।

यह भी पढ़ें सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

इस पहल के अंतर्गत ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब सहित कई प्रमुख ट्रांसपोर्ट केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में योग्य डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और काउंसलर मौजूद रहेंगे, जो स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएंगे और ड्राइवरों को संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

लंबी और व्यस्त यात्राओं के कारण ड्राइवरों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराना आसान नहीं होता। ऐसे में प्रमुख परिवहन मार्गों पर शिविर लगाकर यह पहल उनकी इस कठिनाई को दूर करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें फाइलेरिया मुक्त साहिबगंज का सपना होगा साकार, एमडीए कार्यक्रम का डीसी व सीएस ने किया उद्घाटन

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
द्वारका रील हादसा: नाबालिग ड्राइवर की SUV ने युवक को कुचला, पोस्टमॉर्टम में ‘स्पॉट डेथ’ का खुलासा
एनाकोंडा का खौफ! विदेशी महिला ने पकड़ा 17 फीट का विशाल सांप, वीडियो वायरल
Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता
जेफ्री एपस्टीन केस में भारतीय पीड़िता का नाम सामने, अमेरिकी फाइलों ने खोला नया राज
बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Palamu News : नवाजयपुर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, मोबाइल फोन बरामद
ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
Ranchi News : वार्ड पांच में नया चेहरा लाने के मूड में जनता
आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी