फाइलेरिया मुक्त साहिबगंज का सपना होगा साकार, एमडीए कार्यक्रम का डीसी व सीएस ने किया उद्घाटन

अधिकारियों ने खुद खाकर दवा सेवन का दिया संदेश

फाइलेरिया मुक्त साहिबगंज का सपना होगा साकार, एमडीए कार्यक्रम का डीसी व सीएस ने किया उद्घाटन
फाइलेरिया मुक्त साहिबगंज के लिए अधिकारियों द्वारा दवा का सेवन

साहिबगंज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत हो चुकी है। जिले में घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। प्रशासन ने सभी लोगों से दवा सेवन कर अभियान को सफल बनाने की अपील की है ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

साहिबगंज। 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का जिला स्तरीय उद्घाटन हाई स्कूल नगरपालिका कन्या मध्य विद्यालय में उपायुक्त हेमंत सती एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उपायुक्त, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वयं फाइलेरिया उन्मूलन की दवा का सेवन किया। इस दौरान फाइलेरिया से प्रभावित लोगों के बीच मेडिकल किट का भी वितरण किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत लगभग 4 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एक ही दिन लगभग तीन लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।

उपायुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया (हाथीपांव) के खतरे से बचने के लिए अभियान के दौरान दी जाने वाली दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि वर्ष 2027 तक साहिबगंज को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा का कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं है और यह पूरी तरह सुरक्षित है।

सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे, इसलिए सभी लोग दवा का सेवन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है, जिससे हाथ, पैर और अंडकोष में सूजन हो जाती है।

यह भी पढ़ें इमली ग्राउंड में प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

उन्होंने कहा कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाती। दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की एक-एक गोली, छह से 14 वर्ष के बच्चों को दो डीईसी और एक एल्बेंडाजोल तथा 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को तीन डीईसी और एक एल्बेंडाजोल गोली दी जाती है। दवा का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए, बल्कि नाश्ता करने के बाद ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें Koderma News : दो गांवों से नाबालिग छात्र-छात्रा की आत्महत्या की खबर, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि जब समुदाय के सभी लोग दवा का सेवन करेंगे, तभी संक्रमण की श्रृंखला टूटेगी। कभी-कभी दवा लेने के बाद हल्का सिरदर्द, शरीर दर्द, उल्टी या त्वचा पर चकत्ते जैसी मामूली प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं, जो सामान्यतः स्वतः ठीक हो जाती हैं, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें दुकान जाने निकलीं दो बहनें नहीं लौटीं, परिवार में दहशत

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश
MyJio App Update: अब कॉल फॉरवर्डिंग चोरी पकड़े मिनटों में, जानें कैसे चेक करें और बंद करें
अन्नपूर्णा देवी और नागेंद्र महतो ने शोभा देवी के लिए मतदान की अपील की
Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
बिहार में 33.25 लाख राशन कार्ड रद्द: PDS अपात्रों पर कार्रवाई शुरू, देखिए पूरी लिस्ट
Sahebganj News : यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता
30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल