इमली ग्राउंड में प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
युवाओं को खेल से जोड़ने की पहल को मिली सराहना
पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित प्रथम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हेसला के इमली ग्राउंड में हुआ, जिसमें विधायक और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है।
रामगढ़ : इमली ग्राउंड, हेसला में प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से शुभारंभ विधायक रोशन लाल चौधरी (बरकागांव) एवं ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की 13 पंचायतों के मुखिया भी उपस्थित रहे। 16 टीम ने खेल में भाग लिया। जिसमे 13 पंचायत और 3 बाहरी टीम थी ।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को खेल किट बैग वितरित किए गए, जिनमें खेल पोशाक एवं आवश्यक खेल सामग्री शामिल थी। माननीय विधायक ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

मौके पीआर हेड ऑफ़ एचआर ज़ियाउर रहमान भी मौजूद रहे ।
