Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
वार्ड 26 के विकास का वादा लेकर जनता के बीच उतरे प्रत्याशी
साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 में पार्षद पद के प्रत्याशी चमरू उरांव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
साहिबगंज। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या- 26 से पार्षद पद के प्रत्याशी चमरू उरांव ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। निवर्तमान पार्षद रहे चमरू उरांव इन दिनों घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान चमरू ने पार्षद रहते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों- जैसे बुनियादी सुविधाओं में सुधार, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने का उल्लेख करते हुए आगे भी पारदर्शी और जनहितकारी कार्यों का भरोसा दिलाया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
