चुनाव से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

नकली विदेशी शराब, बीयर और महुआ शराब बरामद

चुनाव से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार
जब्त अवैध शराब

रांची जिले के तमाड़ और बुंडू क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान नकली विदेशी शराब, बीयर, देसी शराब, महुआ शराब और जावा महुआ बरामद हुआ।

रांची : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने तमाड़ और बुंडू थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, बीयर, देसी शराब और अवैध महुआ शराब जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान एक छोटा पिकअप वैन (जेएच01सीएम 8239) से अवैध शराब की खेप पकड़ी गई, जबकि अलग-अलग स्थानों से कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ एवं बुंडू थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। परासी रोड पर एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब में 38.13 लीटर नकली विदेशी शराब, 15.6 लीटर बीयर, 5.7 लीटर देसी शराब, 120 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 600 किलोग्राम जावा महुआ शामिल है। इसके अतिरिक्त एक अन्य स्थान से अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें रानीश्वर बागतिपारा में एनएसएस इकाई-3 का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

छापेमारी के दौरान दो अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया, जबकि एक फरार आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें जनभागीदारी और मीडिया सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन को मिलेगी गति: डॉ. बिरेंद्र कुमार सिंह

उत्पाद विभाग ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता से अवैध शराब कारोबार की सूचना देने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें गढ़वा की बेटी काजल पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान, यूजीसी नेट-जेआरएफ में हासिल किए 99.97 पर्सेंटाइल

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान