पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा

तिरपितिया नदी घाट से कलश में भरा गया पवित्र जल

पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध गांव में बाबा बैद्यनाथ शिवालय प्रांगण स्थित नवनिर्मित पार्वती मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और तिरपितिया नदी घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर लाया गया।

पाकुड़ : पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत मोंगलाबांध गांव स्थित बाबा बैद्यनाथ शिवालय प्रांगण में नवनिर्मित पार्वती मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे की धुन और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुई।

पुरोहित सोहन पंडित, कुंदन पंडित, सूरज पंडित, कुंदन मिश्रा,भुवनेश्वर ओझा तथा यजमान कार्तिक पाल व उनकी पत्नी शोभा देवी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे शोभायात्रा शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण से निकली।शोभायात्रा गांव भ्रमण करते हुए तिरपितिया नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया।

इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर प्रांगण लौट आई। मंदिर परिसर लौटने पर मंदिर कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया गया। इसके बाद विधिवत रूप से पार्वती मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पुराने शिव मंदिर और नवनिर्मित पार्वती मंदिर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। यजमान कार्तिक पाल ने बताया कि मोंगलाबांध गांव में वर्ष 2022 में शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और 2023 में उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी।

उस समय पार्वती मंदिर का निर्माण नहीं हो सका था। ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष 2026 में शिव मंदिर के सामने भव्य पार्वती मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पार्वती की प्रतिमा को स्थापना कर  प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कर शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें चुनाव से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान