हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहीं मिताली रश्मि प्रधान
हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 22 शिवपुरी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि प्रधान अपने सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं का विश्वास जीतने में जुटी हैं। महिलाओं और स्थानीय लोगों का उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।
हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है घर घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर जनसंपर्क शुरू हो चुका है सभी उम्मीदवार अपने वादों और विकास के इरादों को लेकर मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं l मतदाताओं की नजर चुनाव में आए प्रत्याशियों पर टिकी हुई है l

सामाजिक रूप से आयोजित किए जाने वाले ऐसे शिविरों के बारे में मिताली रश्मि प्रधान बताती हैं कि बाहर के लोग देखते होंगे तो उनको लगता होगा कि शिवपुरी मोहल्ला है लेकिन ये हमारे लिए एक वृहद परिवार है और इसमें रहने वाले सभी लोग एक परिवार के सदस्य हैं और इस परिवार के सुख दुख में शामिल होना हमारा कर्तव्य है l
वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर मिताली रश्मि प्रधान ने कहा कि वार्ड और शहर का विकास घर में बैठ कर नहीं बल्कि निस्वार्थ भाव से काम करने से होगा आगे उन्होंने कहा कि शिवपुरी के समग्र विकास के लिए मैंने संकल्प लिया है शिवपुरी को आदर्श वार्ड बनाने के लिए मैं दृढ़संकल्पित हूँ आने वाले समय में शिवपुरी हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र सबसे आदर्श और विकसित वार्ड होगाl
वार्ड क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन के साथ साथ आशीर्वाद मिल रहा है l वार्ड क्षेत्र के महिलाओं का समर्थन मिल रहा है वार्ड क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने निः स्वार्थ रूप से समर्थन करते हुए मेरी जीत सुनिश्चित करने के लिए घर घर जाकर मेरे पक्ष में मतदान करने की अपील की है आगे उन्होंने कहा कि मेरी जीत शिवपुरी वार्ड 22 के लोगों की जीत होगी l
वार्ड 22 के प्रत्याशी मिताली रश्मि के साथ जनसंपर्क अभियान में सुधा प्रधान, सोनम प्रिया , अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित दर्जनों महिला बढ़ चढ़ कर भाग ले रहीं l
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
