पंचायती राज मंत्रालय की झांकी में रांची के कलाकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन
मां शारदा संगीत संस्थान के कलाकारों को रिलेशंस ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पंचायती राज मंत्रालय की झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मां शारदा संगीत संस्थान, रांची के कलाकारों को रिलेशंस की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की गई।
रांची : रविवार को रिलेशंस कि ओर से हरमू रोड स्थित मां शारदा संगीत संस्थान में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञात है कि पिछले दिनों 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में पंचायती राज मंत्रालय की झांकी में रांची के कलाकारों ने अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। मां शारदा संगीत संस्थान ( न्यास) के कलाकारों ने फिर एक बार देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राँची सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

इस पंचायती राज मंत्रालय कि ओर से टीम लीडर अजय कुमार के नेतृत्व में श्वेता रानी,रुचि, संगिनी श्रेया, नीतीश भारद्वाज, प्रगति, अलीशा, रितु, स्निग्धा, अमन गुप्ता, प्रवीण पटकता, आकाश,मनप्रीत ,आदित्य, अमन , अभिजीत,गौतम और पीयूसर गुरु मेरे भाग लेकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान , शहर वाशियो और राज्य को गौरवान्वित किया।
मां शारदा संगीत संस्थान, रांची के संस्थापक श्री मणिकांत निराला एवं सचिव श्री अजय कुमार पिछले 25 वर्षों से झारखंड राज्य एवं विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में कलाकार, लीडर एवं प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व और प्रशिक्षण के कारण संस्थान के कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर चयनित होते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी गणतंत्र दिवस परेड में मां शारदा संगीत संस्थान,रांची के कलाकारों ने दो झाकियों का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया था। जिसमें जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, वहीं ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकि को देश भर में द्वितीय स्थान मिला था।
लगातार इन उपलब्धियों से रांची झारखंड के कलाकारों ने राष्ट्रीय पहचान पर एक सशक्त और विश्वसनीय संस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मां शारदा संगीत संस्थान के संस्थापक श्री मणिकांत निराला, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राँची महानगर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवी, अशोक कुमार, राजू दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
