दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता

आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को भी मिला उच्च स्तरीय इलाज

दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता

रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में वरिष्ठ सीटीवीएस सर्जन डॉ. कुणाल हजारी और उनकी टीम ने 30–32 वर्षीय युवक की दुर्लभ जन्मजात हृदय बीमारी ‘रप्चर्ड साइनस ऑफ वलसाल्वा’ की सफल सर्जरी की। फटी हुई धमनी की मरम्मत और दिल के तीन वाल्व — एओर्टिक, माइट्रल और ट्राइकसपिड — की रिपेयर कर मरीज को स्वस्थ किया गया।

रांची : राजधानी रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में एक दुर्लभ और जानलेवा हृदय रोग से पीड़ित युवक की सफल सर्जरी कर डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ सीटीवीएस सर्जन डॉ. कुणाल हजारी और उनकी टीम ने 30–32 वर्षीय युवक का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। मरीज ‘रप्चर्ड साइनस ऑफ वलसाल्वा’ (Ruptured Sinus of Valsalva) नामक जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित था। इस बीमारी में मुख्य धमनी (Aorta) में गुब्बारे जैसा उभार बन जाता है, जिसके फटने पर अचानक मृत्यु का खतरा रहता है।

विशेष मामले में धमनी से रिसाव दिल के राइट एट्रियम में हो रहा था, जिससे दिल को गंभीर क्षति पहुँच रही थी और मरीज की स्थिति नाजुक हो गई थी। पहले वह दूसरे अस्पताल गया, लेकिन आर्थिक कारणों से इलाज संभव नहीं हो पाया। इसके बाद पारस एचईसी अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत इमरजेंसी सर्जरी का निर्णय लिया।

सर्जरी में फटी हुई धमनी की मरम्मत के साथ दिल के तीन वाल्व — एओर्टिक, माइट्रल और ट्राइकसपिड — की सफल रिपेयर की गई। ऑपरेशन के पांचवें दिन मरीज को घर भेजा गया। एक महीने बाद जब मरीज हॉस्पिटल आया, तो दवा बदलने और स्टिच हटाने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।

करीब 27–28 वर्षों के अनुभव वाले डॉ. कुणाल हजारी ने बताया कि यह झारखंड में उनका 10वां सफल केस है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले 2–3 वर्षों में मरीज बिना दवा के सामान्य जीवन जी सकेगा।

यह भी पढ़ें “बल्ला” चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण, वार्ड 26 में तेज हुआ चुनावी माहौल

पारस एचईसी अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के कारण जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई, समुद्र में अवैध तेल कारोबार का किया पर्दाफाश

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस