Ranchi News : एनयूएसआरएल में पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
27 से 31 जनवरी 2026 तक चला फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
एनयूएसआरएल, रांची में आईक्यूएसी द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हो गया। “स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में योग, ध्यान, श्वास-प्रश्वास अभ्यास और सुदर्शन क्रिया के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों को समग्र कल्याण का प्रशिक्षण दिया गया।
रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) द्वारा “स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आज समापन हो गया। एफडीपी का आयोजन 27 से 31 जनवरी 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक किया गया।

अंतिम दिन कार्यक्रम का समापन योग एवं सुदर्शन क्रिया के साथ-साथ पांच दिनों तक इस सत्र में उनके अनुभवों पर चर्चा के साथ संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया गया। समापन सत्र में कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल, डॉ. राजीव नाम्बियार, रिया, तथा जेएसएफडीए के समन्वयक विशाल एवं रमेश सिंह उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि योग और ध्यान से ऊर्जा, प्रेरणा और मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है, जो व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जेएसएफडीए एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की सराहना की। यह पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सकारात्मक अनुभवों और व्यावहारिक जीवन कौशल के साथ संपन्न हुआ, जिससे प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, आत्म-चिंतन और समग्र कल्याण के प्रभावी उपाय प्राप्त हुए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
