राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस
बेघर परिवारों को जमीन व आवास देने की मांग तेज
गावां प्रखंड के खोटमनाय गांव में अदालत के आदेश पर कई गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त किए जाने के बाद वे बेघर हो गए। इस घटना के बाद धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहयोग और ढांढस बंधाया।
गिरिडीह : गावां प्रखंड अंतर्गत खोटमनाय गांव में बीते दिन झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर जीवलाल यादव, अशोक चौधरी और स्व. शुकर महतो के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। सभी परिवार अत्यंत गरीब बताए जाते हैं और मकान टूटने के बाद वे बेघर हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय विधायक और सांसद चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में भू-माफियाओं को संरक्षण मिलने की आशंका बनती है। उन्होंने अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था करने और खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से प्रभावित परिवारों को तत्काल अनाज उपलब्ध कराने की मांग की।
मौके पर आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव, प्रखंड सचिव आनंदी यादव, मुखिया कन्हैय राम, पंसस अशोक यादव, रंजीत राम, नरेश राणा, मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
