मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

मृतक की पुत्री ने गांव के कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

मरकच्चो प्रखंड के सिमरिया पंचायत अंतर्गत डुमरडीहा गांव में 45 वर्षीय राजेंद्र साव ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सामाजिक बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

कोडरमा : मरकच्चो प्रखंड के सिमरिया पंचायत स्थित ग्राम डुमरडीहा में राजेंद्र साव (उम्र 45 वर्ष) ने शुक्रवार की सुबह अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक राजेंद्र साव की पुत्री चांदनी कुमारी ने बताया कि मेरी बातचीत कुंवारे में ही गांव के ही एक रोहित साव लड़के से होती थी। जिसे देखकर गांव के लोगों ने मेरे पिता से कहकर मेरी शादी 2022 में राजस्थान में करा दिया

कुछ दिन ठीक ठाक रहने बाद  राजस्थान में मेरा पति मारपीट करता था और कहता था कि मैं तुझे खरीद के लाया हूं, जो मैं कहूंगा तुझे करना होगा। तब रोहित साव को फोन की कि अगर तुम मुझे नहीं ले जाएगा तो मैं मर जाऊंगी। रोहित साव मुझे छह माह पूर्व लेकर आया और मुझसे मंदिर में 25 अगस्त 2025 को शादी कर लिया। रोहित साव मुम्बई में गाड़ी चलाने का काम करता है। उसने बताया कि इस बात को लेकर गांव वाले कुछ लोग खाना खिलाने और पैसे की मांग करने लगे।

मेरे पिताजी देने से असमर्थ थे। जानकारी के अनुसार उसे पंचायत कर समाज से अलग कर दिए। आज गांव के ही मुन्ना साव के यंहा तिलकाही का खाना पीना था। उसमें मृतक राजेन्द्र साव को निमंत्रण नहीं दिया गया, जिसके कारण उन्होंने प्रताड़ित होकर यह कदम उठाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर  मरकच्चो थाना प्रभारी नन्दकिशोर तिवारी, एएसआई मो इशराफिल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस