पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में

कंट्रोल रूम व हेल्प डेस्क की होगी स्थापना

पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में

नगर निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस और डीडीसी जावेद हुसैन ने जीएलए कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के सुव्यवस्थित डिस्पैच, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पलामू :  पलामू के सभी पांचो नगर निकाय आम चुनाव 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।इसी क्रम में शुक्रवार  को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस व डीडीसी जावेद हुसैन ने विभिन्न पदाधिकारियों संग स्थानीय जीएलए कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।इस दौरान पदाधिकारियों ने कॉलेज में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी रतन सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर और त्रुटिरहित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया गया कि 22 फरवरी को डिस्पैच सेंटर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

इसे लेकर काउंटरवार सुव्यवस्थित डिस्पैच व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री किट का पूर्ण संकलन, पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन तथा रैंडमाइजेशन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है।इसके अलावा सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती,रूट चार्ट के अनुसार वाहन व्यवस्था,पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पुनः स्मरण,मेडिकल सहायता, पेयजल,शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया है।

डिस्पैच सेंटर पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा,ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।इसके अलावे स्ट्रांग रूम व मतगणना परिसर में रिसीविंग टेबल पर मतदान कर्मियों के पहुंचने के लिए सुलभ व्यवस्था, मतगणना के दिन कर्मियों एवं चुनावी अभिकर्ताओं का आवागमन व्यवस्था,मतगणना कक्ष में टेबल का संधारण सहित सुरक्षा व्यवस्था आदि को ले कर दिशा निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें विद्या विहार पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद व जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता आयोजित

मौके पर उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी सह वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,एनडीसी नीरज कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार,सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें गयाजी के चाइल्ड केयर में मिले जयनगर से लापता सभी बिरहोर बच्चे

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस