विद्या विहार पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद व जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता आयोजित

विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

विद्या विहार पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद व जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता आयोजित

खूंटी के विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में आयोजित वाद-विवाद और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में छात्रों ने सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे।

खूंटी:  विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को विंग-वाइस इंटर हाउस वाद-विवाद और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया।

जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ड विंग, फ्लावर विंग और फ्रेगरेंस विंग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में विद्यार्थियों को एक विषय देकर उस पर एक मिनट तक निरंतर बोलना था। छात्रों ने सीमित समय में अपने विचारों को स्पष्ट, संक्षिप्त और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में फ्लावर विंग और फ्रेगरेंस विंग के प्रतिभागी शामिल हुए। फ्लावर विंग को सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान विषय दिया गया, जबकि फ्रेगरेंस विंग को टेक्नोलॉजी लोगों को कम रचनात्मक बना रही है, विषय पर बच्चों ने पक्ष रखा। इस अवसर पर उप-प्रधानाध्यापक सेबेस्टियन धान ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस