कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील
नगरपालिका निर्वाचन के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर कोडरमा के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीप अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 5 एवं 11 में घर-घर संपर्क कर नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया।
कोडरमा : नगरपालिका निर्वाचन के अंतर्गत 23 फरवरी को प्रस्तावित मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड डोमचांच अंतर्गत कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में स्वीप टीम द्वारा लेंगरापीपर वार्ड संख्या 5 एवं 11 में घर-घर संपर्क अभियान चलाते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें अपने मताधिकार के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप कोषांग की टीम, नगर पंचायत के बीएलओ सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वीप टीम ने नागरिकों से अपील की कि वे 23 फरवरी को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें तथा लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
