गयाजी के चाइल्ड केयर में मिले जयनगर से लापता सभी बिरहोर बच्चे

चाइल्ड केयर गया में सुरक्षित पाए गए सभी बच्चे

गयाजी के चाइल्ड केयर में मिले जयनगर से लापता सभी बिरहोर बच्चे

कोडरमा के जयनगर क्षेत्र से लापता 10 बिरहोर बच्चों को गया जी के चाइल्ड केयर में सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बच्चे वहां कैसे पहुंचे।

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी गड़ियाय से 10 लापता बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। जयनगर के अंचलाधिकारी सारांश जैन ने बताया कि सभी बच्चे गया जी के चाइल्ड केयर में सुरक्षित हैं।

ज्ञात हो कि 10 बच्चों के लापता होने का मामला मीडिया में सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरा प्रशासनिक महकमा बच्चों को सकुशल वापस के लिए जुट गया। । इधर गयाजी से शनिवार को निशा कुमारी उम्र 7 वर्ष, रमेश बिरहोर उम्र 5 वर्ष, सजनी कुमारी उम्र 9 वर्ष, अनिशा कुमारी उम्र 7 वर्ष, सत्यम बिरहोर उम्र 6 वर्ष, मिथुन बिरहोर 9 वर्ष, रेखा कुमारी 6 वर्ष, बिरजू बिरहोर 11 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया। अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि प्रखण्ड के खरियोडीह पंचायत के गड़ियाय बिरहोर टोला के रहने वाले 10 बच्चे एक साथ लापता हो गए थे।

सूचना प्राप्त होते ही प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार व चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के साथ जयनगर पुलिस बल उक्त गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में  लापता बच्चों की सुराग के लिए टीम गठन किया गया और बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अब सभी बच्चे गयाजी कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : झामुमो नेता संजीव बेदिया स्व. जागो मांझी की 31वीं पुण्यतिथि में हुए शामिल
Hazaribagh News : बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार
हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
Hazaribagh News : बरही में स्कूल वैन पलटी, बाइक सवार की मौत, पांच छात्र घायल
ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो
Opinion : 20 साल बाद मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम फार्मूला फिर सक्रिय
वार्ड 29 में जनता का भरोसा, लाल बाबू की ऐतिहासिक जीत
पारस एचइसी हॉस्पिटल ने 21 दिन की नवजात की बचाई जान, दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज
Koderma News : शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
सांसद मनीष जायसवाल करेंगे 101 बेटियों का विवाह