Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

प्राचार्या राखी कुमारी शर्मा ने कहा – “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है”

Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोडरमा : बी. आर. इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस खेलकूद के समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा एवं सचिव संदीप सिन्हा तथा कबड्डी एसोसिएशन के फाउंडर चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह तथा विद्यालय के निदेशक ओपी राय उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

तत्पश्चात विद्यालय की बच्चियों द्वारा योगा डेमोस्टेशन की प्रस्तुति दी गई । मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ.राखी कुमारी शर्मा ने अपने संबोधन में कहीं की “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।”उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बतौर अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारी संतोष सिन्हा ने कहा कि हार हमें सिखाती है और जीत हमें प्रेरित करती है।

सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो नियमों का पालन करे और अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करे।कार्यक्रम कोआए हुवे सभी अतिथियों ने बच्चों के मनोबल बढाते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सालुजा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य नवल किशोर आनंद ने किया। वहीं इस आयोजन को सफल पूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के पी टी आई संजीत प्रसाद एवं आलम उद्दीन का विशेष योगदान रहा । साथ ही साथ सभी शिक्षकों का सराहनीय प्रयास रहा।

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण इंटर हाउस टग ऑफ वॉर रहा। गर्ल्स ग्रुप में ब्लू हाउस विजेता एवं यलो हाउस उपविजेता रहा, जबकि बॉयस ग्रुप में ब्लू हाउस विजेता तथा रेड हाउस उप विजेता बना। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत केजी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए बिस्किट रेस, मैथ्स रेस, बलून रेस, फ्रॉग रेस, 30 मीटर दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं।

यह भी पढ़ें बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम

बिस्किट रेस में सानवी कुमारी ने प्रथम, वान्या सिंह ने द्वितीय तथा स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स रेस में अदिति प्रथम, अलिशा रानी द्वितीय एवं अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में बलून रेस में समायरा प्रथम, रुद्र द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे। फ्रॉग रेस में जानवी नायक ने प्रथम, अंशिका कुमारी ने द्वितीय एवं प्रकृति श्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लॉन्ग जंप, शॉट पुट, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस एवं इंटर हाउस टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी

कार्यक्रम में शिक्षकों में लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी, फूल कुमारी, संध्या कुमारी, अनीता कुमारी, नीतू कुमारी, कामना सिन्हा, संध्या कुमारी, सुनीता देवी, आरती कुमारी, शाहिस्ता परवीन, रूपा गुप्ता, अंतरा सिंह , सहित बिनोद कुमार सिंह, तबारक अंसारी, नागेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार, अजय कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, अभिषेक प्रधान, अजय कुमार राणा, विकास कुमार, शिवम सिंह, सोनू कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, अनुप कुमार यादव, अजय कुमार यादव, रौशन कुमार, आलम उद्दीन, आदि शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : झामुमो नेता संजीव बेदिया स्व. जागो मांझी की 31वीं पुण्यतिथि में हुए शामिल
Hazaribagh News : बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार
हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
Hazaribagh News : बरही में स्कूल वैन पलटी, बाइक सवार की मौत, पांच छात्र घायल
ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो
Opinion : 20 साल बाद मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम फार्मूला फिर सक्रिय
वार्ड 29 में जनता का भरोसा, लाल बाबू की ऐतिहासिक जीत
पारस एचइसी हॉस्पिटल ने 21 दिन की नवजात की बचाई जान, दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज
Koderma News : शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
सांसद मनीष जायसवाल करेंगे 101 बेटियों का विवाह