कोयला लूट पर मौन BJP को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का हक नहीं : सतीश पौल मुंजनी
कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार
कांग्रेस नेता सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला कारोबार और संसाधनों की लूट पर मौन रहने वाली भाजपा को राज्य सरकार पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोप राजनीतिक बौखलाहट और निराधार बयानबाज़ी के अलावा कुछ नहीं हैं। भाजपा के नेताओं को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निवेश लाने के प्रयासों पर सवाल उठाना विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि झारखंड डर और धमकी से नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नीतियों से आगे बढ़ेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह कहना कि व्यापारी भय के साये में जी रहे हैं पूरी तरह मनगढ़ंत है। राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन भाजपा का इतिहास बताता है कि जब-जब उन्हें अवसर मिला, उन्होंने राज्य को दलालों और बिचौलियों के हवाले किया।
अगर भाजपा इतनी ही चिंतित है, तो अपने उन सांसदों और नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं करती जिन पर कोयला कारोबार से जुड़े आरोप लगते रहे हैं? जनता सब देख रही है — दोहरे मापदंड अब नहीं चलेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा को झूठी बयानबाजी छोड़कर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार झारखंड के विकास, निवेश और जनता के विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा के दुष्प्रचार का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
