सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
बगोदर के सत्यम कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु
सरिया-बागोडीह पथ के कोलहरिया गांव में बुधवार सुबह एक बाइक सवार युवक सत्यम कुमार ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मृत्यु हो गए। वह बगोदर स्थित रॉयल इनफील्ड में कार्यरत थे।
गिरिडीह : बुधवार की सुबह 8:30 बजे सरिया-बागोडीह पथ के कोलहरिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

इसी दौरान कोलहरिया के समीप एफसीआई का अनाज लेकर ट्रक संख्या JH 09 R 1884 सरिया की ओर आ रही थी। इसी बीच ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ग्रामीणों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन और सरिया पुलिस मौके पर पहुंचे। सुबह 10:30 बजे शव को सरिया पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का चचेरा भाई का आज 12वीं श्राद्ध है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
