सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
परिवहन कोषांग को अलग-अलग वाहनों की व्यवस्था का निर्देश
सिमडेगा नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में मतदान प्रक्रिया, कोषांगों की समीक्षा और आदर्श आचार संहिता के पालन पर दिशा-निर्देश दिए गए।
सिमडेगा : नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने की। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री संजय पी०एम० कुजूर (नगर परिषद्, सिमडेगा वर्ग–ख) भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त महोदया ने पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सामग्री की विशेष मिलान कर चेकलिस्ट के अनुरूप देने के बाद कहीं। किसी भी प्रकार की सामग्री ना छूटे इसे ध्यान रखें। वहीं मतदान समाप्ति के बाद मतदान दल को क्या-क्या जमा करना है इसकी भी जानकारी विशेष रूप से देंगे।
उपायुक्त महोदया ने सभी प्रपत्रों को भरने सहित आदि की जानकारी प्रशिक्षण में विशेष रूप से देने की बात कहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपादित हों।
इस दौरान विभिन्न कोषांगों की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
परिवहन कोषांग को को निर्देश दिया गया कि मतदान कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी के लिए अलग-अलग छोटी गाड़ी की व्यवस्था करें। उपायुक्त ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्वाचन शाखा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में उड़न दस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) एवं वीडियो सर्विलांस टीम (VST) की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इन टीमों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्क एवं सक्रिय रहकर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मतदान कर्मियों एवं सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सिमडेगा महाविद्यालय, सिमडेगा में प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा। जो निम्न हैं - 05 फरवरी 2026 को 240 मतदान कर्मी एवं 4 सेक्टर/सेक्टर पुलिस प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं 14 फरवरी 2026 को कुल 244 सभी मतदान कर्मी एवं सभी सेक्टर पदाधिकारी/ सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दी जाएगी।
17 फरवरी 2026 को 42 सभी मतगणना सहायक एवं पर्यवेक्षक, 20 फरवरी 2026 को कुल 203 सभी मतदान दल एवं सभी सेक्टर पदाधिकारी सेक्टर/ पुलिस पदाधिकारी, तथा 25 फरवरी 2026 को 42 सभी मतगणना सहायक /मतगणना पर्यवेक्षक कर्मी प्रशिक्षण दी जाएगी। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री दीपांकर चौधरी, सभी निर्वाची पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनरों सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
