साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

अयोध्या धाम परिसर में आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र शिविर

साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

साहिबगंज के भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 मरीजों को चिन्हित कर दीप आई हॉस्पिटल में चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशन कराया जा रहा है।

साहिबगंज : भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में सेवा का अनुकरणीय उदाहरण तब देखने को मिला, जब समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से एक बार फिर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में नेत्ररोगी, उनके परिजन व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।    

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार, रेलवे के सेवानिवृत्त पदाधिकारी जी.पी. सिंह, समाजसेवी सुशील भरतिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभूनाथ यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटाना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि साहिबगंज व आस-पास के क्षेत्रों में लगातार नेत्र जांच शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी आयोजित शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों की आंखों की जांच, दवा वितरण और करीब दो हजार मरीजों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें जेपीएससी उम्र सीमा विवाद: राज्यपाल से मिले छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला, Cut-off तिथि बदलने की मांग

आज आयोजित शिविर के दौरान 350 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया गया। इनमें से चरणबद्ध तरीके से दीप आई हॉस्पिटल, साहिबगंज में ऑपरेशन कराए जा रहे हैं। अब तक दर्जनों मरीजों का सफल ऑपरेशन हो चुका है। आयोजकों द्वारा मरीजों के रहने-खाने और देखभाल की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है। मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार ने कहा कि बजरंगी यादव जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें विश्व हिंदू परिषद ने साध्वी कृष्णप्रिया को किया सम्मानित, सनातन संस्कृति की मजबूती पर दिया जोर

उनके प्रयास से सैकड़ों लोगों को नेत्र पीड़ा से राहत मिल रही है। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं मरीजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में कई समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म केस में चार आरोपित गिरफ्तार

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत