लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक

मतदान और मतगणना के लिए कर्मियों की सूची तैयार करने का निर्देश

लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक

लोहरदगा नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आदर्श आचार संहिता के पालन और मतदान की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लोहरदगा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर आज उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि व्यवस्था-सह-आचार सहिंता कोषांग, हेल्पलाईन एवं जनशिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग, नियंत्रण कक्ष कोषांग, परिवहन आदि कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ उन्हें दिये गये दायित्वों व कार्यों की चर्चा की।

 उपायुक्त ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथ के लिए मतदान के एक दिन पूर्व समाहरणालय प्रांगण में बन रहे डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टिंयों का ससमय मिलान कर लिया जाएगा ताकि वे सभी समय पर अपने बूथ पर पहुंच जाएं।
बूथों पर आवश्यक तैयारियां जैसे-बिजली, पानी, टॉयलेट, दरवाजे, खिड़कियां आदि की स्थिति देख ली जाए। प्रशिक्षण कोषांग को आवश्यक प्रशिक्षण ससमय संपन्न करा लिए जाने का निदेश दिया गया। साथ ही कार्मिक कोषांग को आवश्यक पदाधिकारी व कर्मी मतदान व मतगणना हेतु सूचीबद्ध करने का निदेश दिया गया।

स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा सतर्कता के साथ स्थल पर जांच का कार्य किये जाने का निर्देश दिया गया। स्वीप की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित करने का निदेश दिया गया ताकि कम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सामान्य प्रेक्षक मो मुस्तकीम अंसारी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें पलामू हत्याकांड: ससुर की हत्या और पत्नी-साली पर हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत