वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक शामिल

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के पक्ष में वार्ड 21, 02 और 01 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं से चूड़ियां छाप पर मतदान करने की अपील करते हुए बदलाव और विकास का संदेश दिया।

हजारीबाग : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लेकर राजनीतिक कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के पक्ष में कांग्रेसियों ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21, 02 एवं 01 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में कांग्रेस के कई पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक शामिल हुए।

कांग्रेसी नेताओं ने डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से तस्लीम अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मतदाताओं ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बदलाव और विकास के लिए इस बार समर्थन देने का भरोसा जताया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेसियों ने दावा किया कि जिस प्रकार का जनसमर्थन तस्लीम अंसारी को लगातार मिल रहा है, उससे उनकी जीत सुनिश्चित प्रतीत हो रही है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 3, बैलेट पेपर पर ‘ चूड़ियां छाप ’ पर मोहर लगाकर विकास के पक्ष में अपना समर्थन दें। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग की जनता बदलाव चाहती है। तस्लीम अंसारी एक स्वच्छ छवि और विकासोन्मुख सोच वाले उम्मीदवार हैं। नगर निगम में पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए उनका विजयी होना आवश्यक है।

हजारीबाग सदर विधानसभा पूर्व कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि नगर निगम में स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता होगी। तस्लीम अंसारी के नेतृत्व में शहर को नई दिशा और नई गति मिलेगी। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों की उम्मीदें तस्लीम अंसारी से जुड़ी हैं। शहर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जनता इस बार सही निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें भाजपा युवा नेता आशीष भारद्वाज के विवाह में राजनीति और समाज का संगम

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, शैलेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सलीम रजा, जावेद इकबाल, सुरेश कुशवाहा, दरगाही खान, निसार अहमद भोला, बाबु खान, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद साबिर, अनिल कुमार भुईंया, वशीम सर, शाबान रजा, माशूक रजा, मोहसिन अंसारी, सबिना खातून, मुनिया देवी, सकिना खातून, रेखा कुमारी, यशोदा देवी, पूनम देवी के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी, महिला तथा शहर के गण्यमान्य लोग शामिल थे ।

यह भी पढ़ें नगरपालिका चुनाव 2026: 2009 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत