अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बदनामी के डर से बेटे की गला दबाकर हत्या

अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
प्रेस वार्ता में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिसकर्मी

रतनपुर गाँव में हुए 14 वर्षीय आयुष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आयुष ने अपनी माँ और उसके ममेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद बदनामी के डर से दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

साहिबगंज : जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गाँव में 7 फरवरी को हुई 14 वर्षीय आयुष कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मासूम की हत्या उसकी सगी माँ ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर की थी। घटना के बाद मृतक के पिता, हेमंत कुमार साहा, के लिखित आवेदन पर बरहरवा थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

पुलिस जांच और पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की माँ मीनू देवी और उसके ममेरे भाई रोहित साहा के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। 7 फरवरी की रात, जब आयुष के पिता घर पर नहीं थे, उसी दौरान रोहित घर आया था। इस दौरान आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और इसका विरोध किया। बदनामी के डर से मीनू देवी और रोहित साहा ने मिलकर आयुष का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के पोखर में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 वर्षीय रोहित साहा, निवासी धरमपुर, और 33 वर्षीय मीनू देवी, निवासी रतनपुर, को गिरफ्तार किया है। रोहित साहा के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग घटना के दौरान संपर्क के लिए किया गया था।

मामले का सफल उद्भेदन बरहरवा अंचल निरीक्षक संतोष कुमार एवं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने किया। टीम में सुदामा सिंह, अनिल कुमार यादव, राजनाथ साव, रंजय कुमार यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें 'फेक न्यूज़' पर जिला प्रशासन की कड़ी नज़र, निकाय चुनाव को लेकर निष्पक्षता बनाए रखने की अपील

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत