'फेक न्यूज़' पर जिला प्रशासन की कड़ी नज़र, निकाय चुनाव को लेकर निष्पक्षता बनाए रखने की अपील

सोशल मीडिया पोल और भ्रामक प्रचार पर सख्ती

'फेक न्यूज़' पर जिला प्रशासन की कड़ी नज़र, निकाय चुनाव को लेकर निष्पक्षता बनाए रखने की अपील

निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष बनाने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन अलर्ट है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, पोल और भ्रामक प्रचार पर निगरानी बढ़ा दी गई है और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

साहिबगंज :  नगर निकाय आम चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने मीडिया और सोशल मीडिया पर हो रहे चुनावी प्रचार-प्रसार को लेकर गंभीर चिंता जताई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखने को मिल रहा है कि कई सोशल मीडिया यूजर खुलकर किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, जो पत्रकारिता की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करता है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका लोकतंत्र में बेहद अहम है, लेकिन किसी भी प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में पक्षपातपूर्ण गतिविधियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुँचाती हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे पोल, जनमत सर्वे और भ्रामक प्रचार को नियमों के उल्लंघन के रूप में गंभीरता से लिया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज़ पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता, पत्रकारों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि यदि कहीं भी भ्रामक या नियमों के विरुद्ध सामग्री दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।  

अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि कोई प्रत्याशी स्वयं का सोशल मीडिया पेज संचालित कर रहा है, तो वह भी चुनाव आयोग और नगर निकाय द्वारा जारी गाइडलाइन के दायरे में आएगा। सभी प्रत्याशियों और मीडिया कर्मियों को इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि नियमों के उल्लंघन कर किए गए प्रचार को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज़ पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत