Ranchi News : गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार विकसित करना जरूरी : इंदरजीत सिंRह

आरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रांची में संपन्न

Ranchi News : गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार विकसित करना जरूरी : इंदरजीत सिंRह

रांची में आरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित स्कूलों का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदरजीत सिंह ने बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार विकसित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

रांची : आरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सिटी पब्लिक स्कूल, संत केएमसी पब्लिक स्कूल व लिटिल एंजेल्स हाई/ इंटर स्कूल का वार्षिक समारोह पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को लोयोला ट्रेनिंग सेंटर हॉल, (पुरुलिया रोड) रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियन व एशियाई बेंच प्रेस चैंपियन इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आईएफए के डायरेक्टर मो. साबिर हुसैन, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी आशीष भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, झारखंड के अध्यक्ष राजेश सिन्हा सन्नी  और सिटी पब्लिक स्कूल की सेवानिवृत शिक्षिका साफिया नाहिद मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियन इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शिक्षकों को बच्चों में संस्कार विकसित करने की दिशा में भी प्रयासरत रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह सन्नी ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के लिए समाज का शिक्षित होना आवश्यक है। वहीं, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी आशीष भाटिया ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई के प्रति लगन और परिश्रम से लगे रहने की सलाह दी।

सिटी पब्लिक स्कूल की सेवानिवृत शिक्षिका साफिया नाहिद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आरीशान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य काफी सराहनीय हैं। संस्था की ओर से संचालित स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण और संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान किया जाना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अग्रणी भूमिका निभाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें अभिभावकों की सहभागिता से ही मजबूत होती है शिक्षा व्यवस्था : सीताराम शर्मा

समारोह में स्कूल की  प्राचार्या कहकशां मसूद द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य-संगीत की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा नागपुरी, हरियाणवी, बंगाली, पंजाबी व गुजराती नृत्य-संगीत पूरे समारोह में आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध कव्वाल द्वारा प्रस्तुत कव्वाली का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें रांची में 32वांं टुसू मेला: संस्कृति और पर्यावरण का अनोखा संगम

समारोह में शान तलहा मसूद ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्कूली छात्रों व मैट्रिक की परीक्षा में शीर्ष स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। संस्था के निदेशक व शहर के जाने-माने समाजसेवी मसूद कच्छी ने शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में संस्था द्वारा अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। श्री कच्छी ने कहा कि शिक्षा के बिना हम शिक्षित समाज की कल्पना नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें Giridih News : इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 समारोह के द्वितीय सत्र में स्कूल के पास आउट छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास्टर उस्मान, मास्टर महताब, गुलाम गौस, सैयद अंसारुल्लाह, आसिफ ज़िया, आदिल अफनान, राणा, सादिया अनवर, बुशरा, राज दिलशाद खान, शब्बीर, टी रहमान, सुशीला, उजमा सहित काफी संख्या में अभिभावकगण, शिक्षाविद् व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बोकारो जनता दरबार: DC अजय नाथ झा ने लोगों की समस्याओं पर की सीधी सुनवाई
चास नगर निगम चुनाव: संजय सेठ ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देश की जनता के प्रति दायित्व का संकल्प है केंद्रीय बजट: बोकारो में बोले मंत्री संजय सेठ
Bokaro news: राज्यपाल संतोष गंगवार का छात्रों से संवाद, उत्कृष्टता का दिया मंत्र
Koderma News : बिरहोर टोला के 10 बच्चे लापता, पुलिस और प्रशासन ने शुरू की तलाश
चास नगर निगम चुनाव: डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
बोकारो में जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनीं 39 से अधिक लोगों की समस्याएं
BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण
जंगली इलाके में उगाई गई अफीम की फसल को उखाड़कर किया गया नष्ट
बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
चास नगर निगम चुनाव में बदलाव की हुंकार, बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज