रांची में 32वांं टुसू मेला: संस्कृति और पर्यावरण का अनोखा संगम
टुसू पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. राजाराम महतो
रांची : 32वाँ पर्यावरण टुसू मेला सुनवा बेड़ा जलप्रपात, सिरका अनगड़ा, रांची में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधिवत उद्घाटित किया गया। कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजाराम महतो ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की संस्कृति का धरोहर है। टुसू पर्व ही दुनिया की संस्कृति को बचा सकता है। इसलिए टुसू पर्व को बचाएं और अपनी जमीन को बचाएं।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि टुसू पर्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय डॉ. राजाराम महतो को जाता है। जिला परिषद् अमिता मुंडा ने कहा कि यह पर्व बलिदान, त्याग और तपस्या का प्रतीक है।
मेला की अध्यक्षता दुर्गा महतो ने की। ढोल-नगाड़े के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी वक्ताओं ने दुर्गा महतो परिवार सहित आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
