दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म केस में चार आरोपित गिरफ्तार

एसपी ने प्रेस वार्ता में दी गिरफ्तारी की जानकारी

दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म केस में चार आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।

गिरिडीह : जतरा मेले से वापस घर लौट रही दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी)डा. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विगत 25 जनवरी को देर रात पीरटाड़ इलाके के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में मेला देखकर घर वापस लोटने के क्रम में देर रात दो नाबालिगाें के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया गया था।

उन्हाेंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( डुमरी ) सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था । एसपी ने कहा कि जांच के क्रम में घटना स्थल से सात मोबाईल और एक जींस पैंट की बरामदगी के आधार पर मौजूद साक्ष्य और तकनीकी सहायता से हरलाडीह पीरटाड निवासी राजेश मुर्मु ( 26 ) रविलाल टुडू ( 23 ) और मनियाडीह निवासी संजय टुडू ( 21 ) सोहन टुडू ( 23 ) गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पीरटाड़ में आदिवासी संगठनों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया था ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा