Chaibasa News : अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन हाईवा व दो डंपर जब्त

चक्रधरपुर–सोनुआ मार्ग पर बिना चालान ले जाए जा रहे 2500 सीएफटी बालू को पकड़ा गया

 Chaibasa News : अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन हाईवा व दो डंपर जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा और दो डंपर वाहनों को जब्त किया। सभी वाहन बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे थे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिमी सिंहभूम : जिला के चक्रधरपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात को बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे तीन हाईवा और दो डंपर वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य मार्ग पर की गई, जिससे अवैध बालू कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

जब्त किए गए वाहनों में हाईवा संख्या जेएच 06एल 3272, जेएच 05 बीजेड 3932 और ओडी 09ए 6361, जबकि डंपर संख्या जेएच 05एफ 3261 और जेएच 05वाई 1734 शामिल हैं। इन सभी वाहनों में करीब 2500 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद सभी पांचों वाहनों को चक्रधरपुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जब्त बालू और वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बिना अनुमति बालू परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी कहा कि अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान