कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया जिला स्तरीय कृषि मेला का उद्घाटन
जल-जंगल-जमीन संरक्षण और सामाजिक एकता पर दिया जोर
रातू प्रखंड के तिगरा में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस अवसर पर किसानों को ट्रैक्टर, बाइक विद आइस बॉक्स, KCC, गाय वितरण और मिलेट मिशन सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया।
रांची : रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी / कार्यशाला 2026 का उदघाटन राज्य के कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने l किया इस मौके पर मंत्री ने स्टॉल भ्रमण के साथ किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया l कृषि मेला को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिला स्तरीय कृषि मेला करने का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है l

अलग - अलग योजनाओं में 50 से 90 प्रतिशत तक किसानों को सब्सिडी के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है l किसान कैसे मजबूत बनें इसको लेकर कदम - कदम पर सरकार उनके साथ खड़ी है l कृषि मंत्री ने कहा कि आज तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में जमीन की बिक्री हो रही है l हमें अपनी जमीन - अपने गांव की जमीन को बचाना होगा , क्योंकि उसी से हमारी पहचान है l
जल - जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूक रहते हुए संघर्ष को तेज करने की जरूरत हैl समाज को जाति - धर्म के नाम पर बांटने एवं तोड़ने का चक्रव्यू कर रहे राजनीतिक व्यापारियों से बचना होगा l अगर हम उनके चक्रव्यू में फंस गए तो अपनी पहचान को नहीं बचा पाएंगे l जिला स्तरीय किसान मेला में लगे स्टॉल का कृषि मंत्री ने भ्रमण कर विस्तार से जानकारी ली l
साथ ही उपस्थित लोगों से स्टॉल का भ्रमण करने की अपील कीl इस मौके पर परिसंपत्ति वितरण के तहत ट्रैक्टर , बाइक विथ आईस बॉक्स , KCC , संरक्षित फूलों की खेती , गाय वितरण , मिलेट मिशन के लाभुकों के बीच योजना का लाभ दिया l कृषि मेला में सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी , JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत , संगीता तिर्की , रियाजुल , कुशल उरांव , सुखदेव उरांव , सविता तिर्की , रंजीत पाहन , अनिल उरांव सहित जिला के विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
