Jharkhand Agriculture News
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के कृषि पदाधिकारियों ने संभावित सूखे और मानसून को लेकर तैयार आकस्मिक योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahebganj News: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद

Sahebganj News: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद साहिबगंज जिले में पिछले दो दिनों से जारी आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों को भारी आर्थिक चोट पहुँचाई है। विशेष रूप से साहिबगंज और राजमहल प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसलें तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई हैं। हालांकि इस बारिश से आम और लीची की बागवानी को मामूली लाभ हुआ है, लेकिन अनाज की फसलों का विनाश देखकर किसान मायूस हैं। पीड़ित किसानों ने अब सरकार और जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।
Read More...
समाचार  राज्य  दुमका  झारखण्ड 

Dumka News: इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों की प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Dumka News: इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों की प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित दुमका के इंडोर स्टेडियम में प्रमंडलस्तरीय रेशम उत्पादक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले को "सिल्क सिटी" के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने मयूराक्षी सिल्क के ब्रांड विस्तार और रामगढ़ में सिल्क क्लस्टर निर्माण की घोषणा की, ताकि तसर उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था हो सके। कार्यशाला में तकनीक और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण

Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण साहिबगंज के किसानों को आधुनिक पशुपालन और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर एक विशेष पहल की गई है। आत्मा योजना के तहत जिले के 25 चयनित किसानों को रांची स्थित दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। 09 से 14 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी एवं बत्तख पालन, रोग प्रबंधन और टीकाकरण की तकनीक सिखाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक आजीविका को बढ़ावा देना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।
Read More...
समाचार  राज्य  हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News : सिंगल विंडो में किसानों को कीटनाशक व खाद छिड़काव की दी गई जानकारी

Hazaribagh News : सिंगल विंडो में किसानों को कीटनाशक व खाद छिड़काव की दी गई जानकारी सिंगल विंडो परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कीटनाशक दवा एवं खाद छिड़काव की विधि की विस्तृत जानकारी दी गई। आत्मा हजारीबाग द्वारा खाद-बीज वितरण, मिट्टी जांच और केसीसी लोन की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया जिला स्तरीय कृषि मेला का उद्घाटन

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया जिला स्तरीय कृषि मेला का उद्घाटन रातू प्रखंड के तिगरा में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस अवसर पर किसानों को ट्रैक्टर, बाइक विद आइस बॉक्स, KCC, गाय वितरण और मिलेट मिशन सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

गिरिडीह में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन

गिरिडीह में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन गिरिडीह के किसान मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और उपकरण वितरित कर खेती को लाभकारी बनाने पर जोर दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News : हुसैनाबाद में नीलगायों का आतंक गेहूं-सब्जी बर्बाद, खेती छोड़ने को मजबूर किसान

Palamu News : हुसैनाबाद में नीलगायों का आतंक गेहूं-सब्जी बर्बाद, खेती छोड़ने को मजबूर किसान पलामू जिले के हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज में नीलगायों से फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान वैकल्पिक उपाय तलाश रहे हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  दुमका  झारखण्ड 

मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी

मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी मसलिया प्रखंड में गोलबंधा लैम्पस में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। किसानों को अब सीधे लैम्पस में धान बेचने और उचित मूल्य पाने की सुविधा मिलेगी।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार

साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार साहिबगंज जिले में 15 दिसंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। 25 से अधिक केंद्रों पर किसानों से एमएसपी और राज्य बोनस मिलाकर 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  दुमका  झारखण्ड 

250 बीघा खेत में सिचाई संकट, पानी की कमी बनी बड़ी चुनौती

250 बीघा खेत में सिचाई संकट, पानी की कमी बनी बड़ी चुनौती मसलिया प्रखंड के बरमसिया और कपशियो के युवा किसानों ने पलायन छोड़कर गोभी की खेती को अपनाया है। 250 बीघा में दस लाख पौधों की फसल उगाई गई है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से किसान चिंतित हैं और डीप बोरिंग की मांग कर रहे हैं।
Read More...

Advertisement