Sahebganj News: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद

पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल सर्वे कराकर राहत राशि मांगी

Sahebganj News: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद
(फोटो)

साहिबगंज जिले में पिछले दो दिनों से जारी आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों को भारी आर्थिक चोट पहुँचाई है। विशेष रूप से साहिबगंज और राजमहल प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसलें तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई हैं। हालांकि इस बारिश से आम और लीची की बागवानी को मामूली लाभ हुआ है, लेकिन अनाज की फसलों का विनाश देखकर किसान मायूस हैं। पीड़ित किसानों ने अब सरकार और जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

साहिबगंज: बीते दो दिनों से लगातार हुई आंधी और बारिश ने जिले के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जहां एक ओर इस बारिश से आम और लीची के फसल को हल्का फायदा पहुंचा है, वहीं गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों और मक्का के किसानों पर यह मौसम आफत बनकर टूटा है। तेज हवा के कारण जिले के सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह टूटकर जमीन पर बिछ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से किसान अपने खेतों का मुआयना कर मायूस लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं और मक्का का यह सीजन उनके लिए आमदनी का मुख्य स्रोत था, लेकिन तूफान और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

नुकसान के बाद ग्रामीण किसान परिवार आर्थिक संकट की आशंका जता रहे हैं और सरकार तथा जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं, फसलों के नुकसान की जानकारी लगातार मिल रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार, तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की वर्षा ने आम और लीची की बागवानी को थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन भारी बारिश और तूफान ने खेतों में खड़ी अनाज वाली फसलों का बड़ा नुकसान कर दिया है।     

उल्लेखनीय है कि इस बार प्राकृतिक आपदा की मार से साहिबगंज और राजमहल प्रखंड के किसान कराह उठे हैं। दोनों ही प्रखंडों के दियारा क्षेत्रों की बात करें तो यहां हालात बेहद चिंताजनक हैं। किसानों के मुताबिक करीब सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। खेतों में जहां कुछ दिन पहले तक लहलहाती फसलें हुआ करती थी, अब वहां की फसलें जमीन पर बिछ चुकी हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 
Pakur News: संघर्ष से सफलता तक: सुहागिनी दीदी की प्रेरक कहानी 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें