Sahebganj News: शहीद दिवस पर उमा अमृता फाउंडेशन की अनूठी पहल, सदर अस्पताल में लगा विशाल रक्तदान शिविर

रक्तदान से शरीर पर नहीं पड़ता कोई बुरा असर, संस्था ने दी स्वास्थ्य जागरूकता की सीख

Sahebganj News: शहीद दिवस पर उमा अमृता फाउंडेशन की अनूठी पहल, सदर अस्पताल में लगा विशाल रक्तदान शिविर
(फोटो)

साहिबगंज के सदर अस्पताल में उमा अमृता फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर का मुख्य लक्ष्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। संस्था के संस्थापक प्रशांत शेखर ने बताया कि इन बच्चों को जीवित रहने के लिए हर महीने रक्त की आवश्यकता होती है, और समय पर रक्त न मिलना उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। शिविर में दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

साहिबगंज: समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए उमा अमृता फाउंडेशन की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु संगृहीत रक्त को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को यह रक्त चढ़ाया जाएगा। इन बच्चों को प्रति महीना रक्त की आवश्यकता होती है क्योंकि इनके शरीर में नए रक्त का निर्माण नहीं होता।

संस्था के संस्थापक प्रशांत शेखर ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों को कई बार समय पर रक्त न मिलने से उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच का भी लाभ मिलता है। बता दें कि समाज सेवा में रक्तदान जैसे उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशांत शेखर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

इस अवसर पर राहुल कश्यप, आदित्य कुमार, महेश कुमार, संजीत सिंह, वल्लभ साह, अमित साह, विवेक कुमार, मिथिलेश कुमार, सिकंदर कुमार, विशाल चौधरी, सोनू पंडित, मुन्ना राय, प्रदीप कुमार सिंह, अर्जुन पासवान ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, संस्था की ओर से संस्थापक प्रशांत शेखर, उपसचिव विकास कुमार, अमन कुमार होली, संजीत सिंह, मेडिकल प्रभारी रोशन कुमार पासवान व अन्य उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें