Bokaro News: सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ने विवाह सहायता हेतु वितरित किए चेक

सिलाई, ब्यूटीशियन और मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं

Bokaro News: सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ने विवाह सहायता हेतु वितरित किए चेक
(फोटो)

सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ने बोकारो की पाँच जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। संस्था वर्ष 2019 से महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने और गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करने का कार्य कर रही है। चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संस्था की भविष्य की योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक किया गया।

बोकारो: महिलाओं को स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में लगातार काम कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमिटी की ओर से बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पांच गरीब लड़कियों चंदनकियारी प्रखंड के लखीपुर गांव के बादशु अंसारी के पुत्री सुमैया खातून,चास के धोवन गांव के प्रहलाद कुमार रजवार के पुत्री रीना कुमारी, पिंडराजोडा के सीजूआ गांव के निमाई चंद्र मंडल के पुत्री पुतुल मंडल एवं चंद्रपूरा के तेलों पंचायत के कर्मकार टोला के कुमार लाल कर्मकार के पुत्री लक्ष्मी कुमारी ओर हीरा महतो के पुत्री श्वेता कुमारी के शादी में सहयोग हेतु संस्था की ओर से पांच,पांच हजार रुपए के चेक गांव वाले  के उपस्थिति में लड़की के माता पिता के हाथों में दिया गया। 

उपस्थित सभी को प्रभारी के द्वारा संस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था 2019 से जिला के हरेक गांव एवं पंचायतों में महिलाओं को स्वरोजगार के दिशा में लगातार प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें पापड़, मोमबत्ती, अगरवत्ती, सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मशरूम,अबीर, आदि के प्रशिक्षण दिया जाता है, संस्था अभी तक सैकड़ो गरीब लड़कियों के शादी में सहयोग कर चुकी। संस्था गरीब लड़कियों के पढ़ाई में भी पठन पठान सामग्री  देकर सहयोग करते आ रही है। मौके पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अमल दास,जिला प्रभारी अशोक दास उप जिला प्रभारी श्रीकांत दास,  चंदनकियारी के एसोसिएट साबित महतो, चास के ममता बाउरी, रेणुका बाउरी,चंद्रपुरा प्रखंड के विजेता वर्मा के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
Palamu News: भरोसे का खून! अपने ही घर में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या
Palamu News: मानस मर्मज्ञ सुरेश पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में
Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें