250 बीघा खेत में सिचाई संकट, पानी की कमी बनी बड़ी चुनौती
किसानों की गोभी फसल सिचाई की कमी से प्रभावित, डीप बोरिंग की मांग तेज
मसलिया प्रखंड के बरमसिया और कपशियो के युवा किसानों ने पलायन छोड़कर गोभी की खेती को अपनाया है। 250 बीघा में दस लाख पौधों की फसल उगाई गई है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से किसान चिंतित हैं और डीप बोरिंग की मांग कर रहे हैं।
दुमका : मसलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बास्कीडीह पंचायत के बरमसिया और कपशियो मौजा के रैयतों के युवाओं ने पलायन छोड़ इन दिनों बड़े पैमाने पर गोभी की खेती कर आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग अपनाया है। लेकिन उनके आत्मनिर्भरता में प्रसाशन की ओर से आर्थिक सहयोग और सिचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलने से बाधा उत्पन्न कर रही है। यहा के युवा किसानों के माने तो उनके दवारा दस लाख गोभी का पौधा लगभग दो सौ पचास बीघा जमीन में लगाया गया है, उस अनुपात में सिचाई के लिए पानी पर्याप्त नही है। हालांकि वर्तमान समय में बहियार व अन्य जलाशयों से पानी संग्रहित कर किसी तरह से सिंचाई कर रहे हैं जो कुछ दिनों में समाप्त हो जायेगी। और उन्हें पानी की घोर किल्लतों का सामना करने पड़ेंगे जिसका व्यापक असर उनके खून पसीने से उगाया हुआ गोभी फसल पर पढेंगे।जिसको लेकर युवा किसानों ने चिंता जाहिर करते हुए प्रसाशन डीप बोरिंग करवाने का मांग किया है।
इस संबंध में प्राभारी प्रखंड कृषी पदाधिकारी तंजीम आलम से बात करने पर उन्होंने बताया कि समय समय पर वहा के किसानों से मिलकर उनके समस्याओं से अवगत होते रहे हैं। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इस दिशा में हमेशा प्रयासरत रहते हैं। रही डीप बोरिंग की तो इस प्रकार कोई फंड मेरे पास उपलब्ध नही है। जिले के वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए इस दिशा में पहल करने का प्रयास किया जायेगा।
क्या कहते हैं खेतिहर किसान


पानी के अभाव में प्रतेक वर्ष बड़े पैमाने पर फसल नष्ट हो जाते हैं और हमें काफी नुकसान उठाने पढ़ते हैं। यहा के किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाये तो हम नुकसान से बच जाएंगे।: अंनत पंडित, किसान बरमसिया।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.


