साहिबगंज अवैध खनन जांच: मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

मरांडी ने हेमंत सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

साहिबगंज अवैध खनन जांच: मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट ने साहिबगंज अवैध पत्थर खनन मामले में सीबीआई जांच जारी रखने का आदेश दिया, बाबूलाल मरांडी ने फैसले का स्वागत किया।

रांची:  झारखंड में भाजपा अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज अवैध पत्थर उत्खनन मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच जारी रखने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे राज्य में “भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम” बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया में मरांडी ने कहा कि साहिबगंज में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध पत्थर खनन की सीबीआई जांच का राज्य सरकार द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद उच्चतम न्यायालय ने जांच जारी रखने का स्पष्ट आदेश दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत ने राज्य सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति पर कड़ी आपत्ति जताई।

मरांडी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने झारखंड उच्च न्यायालय के सीबीआई जांच के आदेश को सही ठहराया और राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंकज मिश्रा, विष्णु यादव, राजेश यादव, बच्चू यादव, संजय यादव और सुभाष मंडल जैसे “चहेते अपराधियों” को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए।

उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता पर दबाव डालकर शिकायत वापस लेने की कोशिश की गई और आम लोगों को धमकाया गया, लेकिन “न्यायालय में यह धूर्तता नहीं चल सकी। मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हेमंत सरकार के लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा कि यह निर्णय “भ्रष्टाचारी सरकार के ताबूत में आखिरी कील” साबित होगा और इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न