Giridih News: मानवाधिकार दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा गरीबों को मिले गर्म कपड़े और कंबल
दर्जनों ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को बनाया सफल
गिरिडीह के सिकदरडीह में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष सोनिया कौशिक और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
गिरिडीह: अकदोनी कला पंचायत अंतर्गत सिकदरडीह में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा जिला महिला अध्यक्ष सोनिया कौशिक एवं अकदोनी कल के मुखिया मनोज पाशी, गांडेय भाजपा नेता रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में जरूर मंद लोगों के बीच में बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया।
वही संबोधित करते हुए सोनिया कौशिक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराद नियंत्रण संगठन सिर्फ एक संगठन नहीं यह एक परिवार है जब भी किसी को किसी तरह की जरूरत होती है तो हम सब मिलकर उनका मदद करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे जिला में लगातार ठंड को बढ़ते हुए देखकर कुछ जरूरतमंद परिवार जो ठंड के कारण से बीमार पड़ रहे थे उनकी मुफ्त में चिकित्सा इलाज एवं गर्म कपड़े देकर समाज को सुरक्षित किया गया है।

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.


