सदन में गरमाया मुद्दा: झारखंड भवन और गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं की होगी जांच

नेता प्रतिपक्ष ने पिछले पांच वर्षों का रजिस्टर मंगाने की रखी मांग

सदन में गरमाया मुद्दा: झारखंड भवन और गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं की होगी जांच
बाबूलाल मरांडी (फोटो)

झारखंड विधानसभा में दिल्ली स्थित झारखंड भवन और ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस के नियमों पर विपक्ष ने सवाल उठाए। बाबूलाल मरांडी ने रजिस्टर और ठहरने की पूरी सूची सदन के सामने रखने की मांग की। सरकार ने मामले की जांच की बात कही।

रांची:  झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को विपक्ष ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन और ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने से जुड़े नियमों तथा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। इसके साथ ही नल-जल योजना और अबुआ आवास से जुड़े मुद्दे भी सदन में चर्चा का विषय बने।

झारखंड भवन में ठहरने के नियमों पर मरांडी का आरोप

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड भवन में ठहरने से संबंधित नियमों को गलत ठहराते हुए कहा कि कैबिनेट निगरानी विभाग का यह निर्णय कि केवल विधायकों के सगे संबंधी ही वहां ठहर सकते हैं, अनुचित है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. रामेश्वर उरांव ने आलोक दूबे और लाल किशोर नाथ शाहदेव को ठहराने के लिए “संबंधी” दिखाकर अनुशंसा की।

पांच वर्षों का रजिस्टर मांगा गया

मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष से पांच वर्षों का रजिस्टर मंगाने की मांग की, ताकि स्पष्ट हो सके कि झारखंड भवन में वास्तव में कौन-कौन ठहरता रहा है।

ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस पर भी उठे प्रश्न

मरांडी ने कहा कि दिल्ली स्थित ऊर्जा विभाग के गेस्ट हाउस के लिए राज्य सरकार हर महीने पांच लाख रुपये किराया देती है, जहां आठ स्टाफ तैनात हैं और 4–5 वाहन उपलब्ध हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या इस गेस्ट हाउस में अब तक कोई विधायक वास्तव में ठहरा भी है या नहीं? इसकी जानकारी के लिए उन्होंने रजिस्टर, ठहरने वालों की सूची, संचालन व्यवस्था, पदस्थ इंचार्ज और आवंटन प्रक्रिया की जानकारी सदन के सामने रखने की मांग की।

यह भी पढ़ें राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन

सरकार का जवाब: जांच होगी

बाबूलाल मरांडी के सवालों पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और सरकार इस पर गंभीरता से कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह का निर्णय कैबिनेट की स्वीकृति के बिना नहीं लिया जा सकता और नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाई गई मांगों की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  

Edited By: Anshika Ambasta

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार